haribhoomi hindi news
Upcoming Cars: भारतीय ऑटो बाजार में अप्रैल 2026 एक बड़ा अपडेट लेकर आया है, जहां कई नई SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। MG Motor India से लेकर Mercedes-Benz और Toyota तक, कई बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने जा रही हैं।

Upcoming Cars: अप्रैल 2026 का महीना भारतीय ऑटो मार्केट के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने के अंत तक कई नई और एडवांस SUVs और सेडान लॉन्च होने जा रही हैं, जो टेक्नोलॉजी, लग्जरी और बेहतर माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करेंगी। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये अपकमिंग मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

MG Majestor: कल होगी लॉन्च
MG Motor India अपनी प्रीमियम SUV MG Majestor को 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV MG Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसमें मसाज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है और इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Mercedes-Benz CLA Electric: लंबी रेंज का दम
लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz 24 अप्रैल को अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक लॉन्च करने वाली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 750 किलोमीटर तक की रेंज बताई जा रही है। यह उन ग्राहकों के लिए खास होगी जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ लग्जरी चाहते हैं। इसकी कीमत 60 से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella: हाइब्रिड का भरोसा
Toyota अपनी नई Urban Cruiser Ebella को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी और शहर में चलाने के लिए किफायती विकल्प मानी जा रही है। इसकी संभावित कीमत 12 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Nissan Magnite CNG: बजट और माइलेज
Nissan अपनी लोकप्रिय SUV Magnite का CNG वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Nissan Tekton: सेगमेंट में नई चुनौती
Nissan Tekton मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी और इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा। इसमें मॉडर्न इंटीरियर और पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इसकी कीमत 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाली ये गाड़ियां हर बजट और जरूरत के हिसाब से नए विकल्प लेकर आ रही हैं।

(मंजू कुमारी)

7