UP Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह कई लोग ईको वैन में सवार होकर दिल्ली से धौलपुर जा रहे थे, उसी दौरान वैन की डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस दौरान दिल्ली के प्रेम नगर से लोग राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। हादसे के वक्त ईको वैन में 13 लोग सवार थे। उस दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 3 पुरुषों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए।
STORY | 6 killed as double-decker bus hit van on Yamuna Expressway in UP's Hathras
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2026
Six persons, including three women, were killed and as many injured after a double-decker sleeper bus hit a van on the Yamuna Expressway here on Tuesday, police said.
READ:… https://t.co/IiZUlT4YaA
2 की हालत गंभीर
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने वैन में फंसे सभी लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं इस हादसे में वैन चालक सुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि घायल बच्चों को आगरा के SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह का कहना है कि हादसे में घायल और मृतक सभी अलग-अलग परिवारों से थे, और दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।










