MP DA Hike: मध्यप्रदेश। होली के अवसर पर MP में 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। बताया जा रहा है कि, महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए बताया कि, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा।
एरियर की राशि मई 2026 से
सीएम मोहन यादव ने बताया कि, 'आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।'
आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 2, 2026
सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर… pic.twitter.com/nf0RRc5nqh
पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता
उन्होंने आगे बताया, 'पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।'
58 परसेंट डीए देता है केंद्र सरकार
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक कर्मचारियों को 55 परसेंट DA मिल रहा था। इसके विपरीत केंद्र सरकार 58 परसेंट डीए दे रही है। लम्बे समय से कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। होली के अवसर पर लोगों को खुशखबरी देते हुए सरकार ने उनकी यह मांग मान ली है।









