Logo
Karkardooma Court: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने कल हड़ताल करने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास के अनुसार, यह हड़ताल प्रशासन द्वारा वकीलों के साथ की गई बदसलूकी की वजह से होगी।

Karkardooma Court: कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। इस हड़ताल में वकील न केवल शारीरिक रूप से कोर्ट में आने से बचेंगे बल्कि वह लोग वर्चुअल तरीके से भी अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे।

शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास के अनुसार, फिलहाल में गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक वकील के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। बार एसोसिएशन का कहना है कि इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद भी गाजीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसोसिएशन का मानना है कि पुलिस जानबूझकर मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

वहीं दूसरी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे बताया कि यहीं नहीं इसके अलावा भी कुछ दिन पहले मयूर विहार इलाके में एक और अन्य वकीलों के साथ हुई मारपीट के मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं कुछ अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने खुद थानों में उनके साथ बदसलूकी की है।

 इस आक्रोश की वजह से आज न केवल कोर्ट में पूरे दिन कामकाज बंद रहा बल्कि इसके विरोध में कोर्ट परिसर में पुलिस अधिकारियों की एंट्री भी पर बैन लगा दिया गया। इसके साथ ही बार एसोसिएशन ने कोर्ट के सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों से यह निवेदन किया है कि वे हड़ताल की गंभीरता को समझते हुए किसी भी मामले में कोई विपरीत आदेश पारित न करें।

7