Logo
Delhi High Court on Uttam Nagar Murder: उत्तम नगर हत्याकांड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को ईद के मौके पर इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का आदेश दिया है।

Delhi High Court on Uttam Nagar Murder: दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ईद के मौके पर उत्तम नगर में हिंसा को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि उत्तम नगर में रामनवमी के त्योहार तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह निर्देश उत्तम नगर में होली पर तरुण नाम के युवक की हत्या के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुए दिया है। 

बताया जा रहा है कि, कोर्ट ने यहां पर ईद के मौके पर मुस्लिमों को  'खून की होली' खेलने की धमकियों के बीच दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को की जाएगी। इसके अलावा हाईकोर्ट ने इस केस में पुलिस को एक नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब भी तलब किया है। 

स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने का आदेश

बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से कहा, ‘पुलिस की व्यवस्था से सभी में सुरक्षा की भावना पैदा होनी चाहिए।’ कोर्ट ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि 'अधिकारी इस बात को भी सुनिश्चित करें कि किसी भी वर्ग का कोई भी व्यक्ति किसी तरह की गलत हरकत ना कर सके।'

इसके अलावा सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की एक डिवीजन बेंच ने दिल्ली पुलिस द्वारा इलाके में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी संज्ञान लिया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईद बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्वक संपन्न हो जाए।

इस दैरान कोर्ट ने इलाके की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। ताकि उत्तम नगर इलाके में किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा कोर्ट ने अधिकारियों को भी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। 

7