Logo
Noida New Elevated Road: नोएडा में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, ताकि लोगों को ट्रैफिक से छुटकारा दिलाया जा सके।

Noida New Elevated Road: नोएडा के लोगों को ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने के लिए प्राधिकरण द्वारा बड़ी योजना पर काम किया जा रहा है। DND फ्लाईवओवर से महामाया फ्लाईओवर तक नई एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। इस परियोजना के लागू हो जाने से दिल्ली और नोएडा के बीच आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड को बनाने का काम भी किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए भी एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सेक्टर सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक 6 लेन के एक्सप्रेसवे को बनाने का काम भी योजना में शामिल किया गया है, जो भविष्य में एलिवेटेड कॉरिडोर के तौर पर बनाया जा सकता है।

इंटरचेंज बनाने की योजना

अधिकारियों का कहना है कि DND पर एक क्लोवरलीफ इंटरचेंज बनाने का प्लान किया गया है, जिसके चलते दिल्ली से आने वाली गाड़ियां बिना रुकावट सीधे यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जा सकेंगे। DND का कुछ हिस्सा दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इस परियोजना के लिए उनसे भी समन्वय किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे स्काईवॉक में भी बदलाव किया जा रहा है।

बीम की स्थिति की वजह से इसकी लंबाई करीब 6 मीटर तक बढ़ा दिया जाएगा। वहीं कुछ हिस्सों में ढलान (स्लोप) बनाने का फैसला लिया गया है। इस पर करीब 2.5 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा खर्च किया जा सकता है, जिससे परियोजना की लागत बढ़कर करीब 33.5 करोड़ रुपये हो जाएगी।  

स्काईवॉक परियोजना 2023 में हुई थी शुरू

स्काईवॉक परियोजना को जून 2023 में शुरू कर दिया गया था, जिसे एक साल में पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक काम अधूरा पड़ा है। ब्लू लाइन और एक्वा लाइन मेट्रो के बीच यात्रियों का सफर भी सुगम हो जाएगा। यात्रियों को अभी करीब 1 किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है।

इसके अलावा स्काईवॉक बन जाने के बाद दूरी घटकर 430 मीटर रह जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद  नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव भी कम हो जाएगा, और कनेक्टिविटी में भी सुधार देखने को मिलेगी। 

7