Logo
बिग बॉस 19 की चर्चित जोड़ी आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की अफवाहों तेज हैं। इसी बीच अवेज़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे कुछ कहे बिना अपने रिश्ते को लेकर ऐसे जवाब दिए हैं, जिससे फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए हैं।

Awez-Nagma Breakup: सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर बिग बॉस 19 में नजर आए थे जहां दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टी की थी। हालांकि हालिया कुछ खबरों के अनुसार दोनों के ब्रेकअप होने की अफवाहें हैं। आवेज दरबार ने हाल ही में मुंबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था जहां बिग बॉस 19 के सितारे शामिल हुए थे लेकिन इस पार्टी में नगमा मिराजकर गायब रहीं।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आवेज़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इन रूमर्स पर सीधी बात तो नहीं की, लेकिन उनके जवाबों ने फैंस के बीच और ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिश्ते पर आवेज ने दिया गोलमोल जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान जब अवेज़ दरबार से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी समझदारी से बात को टाल दिया। उन्होंने कहा, “ऊपर वाले की दुआ होगी तो सब हो जाएगा, वरना नहीं।” इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब उन्होंने किसी चीज पर खुलकर बात की, वह पूरी नहीं हो पाई।

जब उनसे पूछा गया कि उनके जन्मदिन पर नगमा ने उन्हें क्या गिफ्ट दिया, तो अवेज़ ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बारे में वे बाद में आराम से बैठकर बात करेंगे क्योंकि “बहुत सारी बातें हैं।” उनके इस जवाब ने फैंस के बीच कन्फ्यूजन और बढ़ा दी है।

गौहर खान का सपोर्ट

इस बीच गौहर खान का नाम भी चर्चा में आ गया है। उन्होंने हाल ही में नगमा मिराजकर की पोस्ट पर “प्यारी” कमेंट किया, जिसे फैंस उनका सपोर्ट मान रहे हैं।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ फैंस का मानना है कि कमिटमेंट को लेकर मतभेद इसकी वजह हो सकते हैं। नगमा का अवेज़ की बर्थडे पार्टी में शामिल न होना भी इन अफवाहों को और हवा दे रहा है।

कहां से शुरू हुई थी लव स्टोरी

अवेज़ और नगमा ने अपने रिश्ते को पब्लिकली रियलिटी शो बिग बॉस 19 के दौरान स्वीकार किया था। शो के बाद दोनों ने शादी को लेकर भी बात की थी, जिससे फैंस को उनके रिश्ते से काफी उम्मीदें थीं।

7