Danish Iqbal: रणवीर सिंह की मोस्ट-एवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म से जुड़े कई ट्विस्ट अब सामने आ चुके हैं। फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि आखिरकार ‘बड़े साहब’ है कौन? रिलीज के साथ अब इस रहस्य से पर्दा उथ चुका है।
फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज था। फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्रीमियर शोज से करीब 50 करोड़ की कमाई कर ली। एडवांस बुकिंग भी काफी मजबूत रही, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल नहीं, बल्कि ये है धुरंधर का असली मास्टरमाइंड; क्लाइमैक्स में मारी बाजी!
‘बड़े साहब’ को लेकर था सस्पेंस

फिल्म के पहले पार्ट से ही ‘बड़े साहब’ का नाम चर्चा में था। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ये किरदार कौन है। सोशल मीडिया पर कई बड़े स्टार्स के नाम भी सामने आए, लेकिन असली चेहरा सामने आते ही फैंस चौंक गए।
दानिश इकबाल ने जीता दिल
फिल्म में ‘बड़े साहब’ यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल
कौन हैं दानिश इकबाल?
दानिश इकबाल एक अनुभवी एक्टर, डायरेक्टर और एक्टिंग कोच हैं। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पासआउट हैं और लंबे समय से थिएटर से जुड़े रहे हैं। उन्हें पहचान वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के किरदार से मिली थी। इसके अलावा वह ‘संकल्प’ और ‘द हंट’ जैसी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।
‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का किरदार फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरा है, जिसे देखने के लिए लोग थिएटर का रुख कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - Dhurandhar The Revenge First Review: कैसी है धुरंधर-2? तरण आदर्श ने कहा-‘ब्लॉकबस्टर सुनामी’










