बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। चोर ने बाड़े की दीवार में सेंध लगाई और 17 बकरे-बकरियां लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की पूरी वारदात बाड़े में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान मुकेश वर्मा धान मंडी के पास स्थित अपने प्लॉट पर बकरी पालन का काम करता है। 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह बाड़े में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। तभी रात में पड़ोसी संतोष रजक ने उसे फोन कर बताया कि, बाड़े की दीवार टूटी हुई है और अंदर बकरियां नहीं दिख रही हैं। सूचना मिलते ही मुकेश अपने पिता धन्नूलाल के साथ मौके पर पहुंचा। जहां उसे 9 बकरे और 8 बकरियां गायब मिले।
बिलासपुर में ईद से पहले बकरी चोर ने बाड़े की दीवार में सेंध लगाई और 17 बकरे-बकरियां लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। pic.twitter.com/boQ9LlJHsv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 19, 2026
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज ने साफ देखा सकता है कि, 15 मार्च की रात करीब 1- 2 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने दीवार में बड़ा छेद कर आया। फिर उसने एक-एक कर बकरे-बकरियों को बाहर निकाला और चोरी कर ले गया। चोरी गए किए गए बकरियों और बकरे की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।










