Logo
छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पदस्थ किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पदस्थ किया गया है। यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक कौशल और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए की गई है। 

आपको बता दें कि, आईएएस श्री मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में भी डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अक्टूबर 2024 से जनसंपर्क आयुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा दी। डॉ. रवि मित्तल ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उनकी मेडिकल शिक्षा ने उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण दिया, जो उनके कार्यों में भी परिलक्षित होता है। 

CC

जशपुर कलेक्टर रहते हुए स्थानीय उत्पादों को दिया था बढ़ावा 
जशपुर जिले में कलेक्टर के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'जश प्योर' ब्रांड की शुरुआत कर उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई। इस पहल ने केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी, बल्कि जिले के उत्पादों को एक नई पहचान भी दिलाई। पीएमओ में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके अनुभव और नवाचारपूर्ण सोच से केंद्र सरकार के कार्यों में भी सकारात्मक योगदान की उम्मीद जताई जा रही है।

7