Logo
election banner
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर अब धीरे-धीरे बीतने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास होता है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है।

Delhi NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। लेकिन सुबह-शाम अभी भी सर्दी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में मौसम साफ होने की वजह से धूप अच्छी खिलती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी और तेज हवा लोगों कंपकंपी महसूस करा रही है। आज सुबह दिल्ली के कुछ इलाके में सुबह के वक्त कुहासा देखने को मिला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कब होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में चल रही सरसराती हवा आज से कमजोर पड़ेगी। इसके बाद दोपहर के वक्त लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। इस बीच मौसम विभाग ने 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान एक बार फिर से दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश के बाद सर्दी के विदाई में थोड़ा और वक्त लगेगा। बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस साल फरवरी में अब तक 29.9 एमएम बारिश हो चुकी है। यह पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:- सर्द हवाओं से कांपा उत्तर भारत, वैलेंटाइन डे से पहले दिल्ली-हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा और चंडीगढ़ के मौसम का हाल 

उधर, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम साफ होने लगा है। जिसके चलते अब हालात सामान्य होने लगे हैं। दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है, जबकि रातें अभी भी ठंडी हैं। रात के वक्त न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, अब पहले जैसे कोहरे का दौर भी बीत चुका है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा और चंडीगढ़ में अब किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले 7 दिन कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह हल्की धुंध कुछ खुले इलाकों में देखने को मिली। आज दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।

5379487