दिल्ली के भारत मडपंम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन मामले में राजीव कुमार को जमानत मिल चुकी है। यह जानकारी उनके वकील अमरीश रंजन पांडे ने दी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि अगर जांच के दौरान पुलिस को उनकी संलिप्तता मिलती है तो गिरफ्तारी के 7 दिन पहले उन्हें नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस जांच की प्रगति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, अदालत को बताया है कि हम उस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे।
#WATCH | Delhi: Advocate Amrish Ranjan Pandey, representing Rajeev Kumar in the AI Summit protest case, says, "The court has given bail to Rajeev Kumar. The condition is that if, during the investigation, the police find his involvement, then the police will give him a notice of… pic.twitter.com/xuBF7L1Ixm
— ANI (@ANI) March 28, 2026
दिल्ली के भारत मंडपम में 20 फरवरी 2026 को एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी हॉल में घुसे और शर्ट उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस कार्यक्रम में यूरोपीय संघ समेत 100 से अधिक देशों द्वारा एआई पर एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर होना था।
यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन के चलते इस कार्यक्रम में कुछ देर के लिए व्यवधान पड़ा। सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने और पंडाल से बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बताया कि यह सुनियोजित प्रदर्शन था, जिसके पीछे एक बड़ी साजिश रची गई थी। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। हालांकि जमानत मिल चुकी है, लेकिन इस प्रदर्शन के चलते कांग्रेस की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं।










