Logo
election banner
Delhi Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2 मापी गई है।

Delhi Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। हालांकि, दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। जिसके चलते लोगों अहसान नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है।

दिल्ली में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम दिल्ली रहा। हालांकि, इसकी तीव्रता बेहद कम बताई गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते बहुत कम लोगों को इसके झटके महसूस हुए हैं।

पश्चिमी दिल्ली रहा भूकंप का केंद्र

एजेंसी के मुताबिक, भूकंप आज रविवार को दोपहर बाद 4:19 पर आया। इसका केंद्र पश्चिमी दिल्ली में जमीन से नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महज 2 की थी। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें, तो 3 से कम दर्ज के भूकंप सामान्य तौर पर महसूस नहीं होते हैं।

दिल्ली में आज आए भूकंप का महसूस न होने की वजह भी यही है। दिल्ली में भूकंप रिक्टर स्केल पर 2 तीव्रता का आया था, इसलिए अधिक लोगों को इसका पता भी नहीं चला।

बता दें कि दिल्ली में पिछले एक साल में बार-बार हल्के और मध्यम भूकंप के झटके लगते रहे हैं। दिल्ली में ऊंची इमारतें और सघन बस्तियां हैं। ऐसे में अगर तेज भूकंप आता है तो राजधानी में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। इसलिए भूकंप के नाम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की चिंता बढ़ जाती है।

क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी की सतह के नीचे या यूं कहे कि धरती के अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। धरती के अंदर मौजूद प्लेटें लगातार आपस में टकराती या दूर खिसक रही होती हैं। इसी के चलते भूकंप आते रहते हैं। धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेटें होती हैं। इन प्लेटों के आपस में टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे ही भूकंप कहा जाता है। प्लेटों के ही टकराने से धरती में हलचल पैदा होती है।

jindal steel Ad
5379487