Mahila Samman Yojana: मार्च की इस तारीख से शुरू होगी महिला सम्मान योजना! पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, ये काम भी शुरू

PM Modi will inaugurate Mahila Samman Yojna in Delhi
X
महिला सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी।
Mahila Samman Yojna: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीती शाम पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी मैनिफेस्टो और महिला सम्मान योजना को लेकर चर्चा की गई। अब खबरें हैं कि 8 मार्च से 'महिला सम्मान योजना' की शुरुआत हो सकती है। 

Mahila Samman Yojna: दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बन गई है और पहले ही दिन उन्होंने कैबिनेट बैठक की, जिसमें पहला फैसला लिया गया कि 'आयुष्मान भारत योजना' को दिल्ली में लागू किया जाएगा। इसके बाद दूसरा फैसला लिया गया कि विधानसभा सदन में सभी 14 कैग रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी। हालांकि चुनाव से पहले पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में 'महिला सम्मान योजना' को मंजूरी दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस पर विपक्षी नेता आतिशी मार्लेना ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल जुमले करती है। बाद में रेखा गुप्ता ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि खुद 11 साल सरकार चलाने के बाद हमारी एक दिन की सरकार पर सवाल कैसे कर सकती हैं। वहीं अब विपक्षी नेता आतिशी मार्लेना को उनके सवाल का जवाब मिलने वाला है।

8 मार्च को पीएम के हाथों शुरू हो सकती है 'महिला सम्मान योजना'

दरअसल, शनिवार देर शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव में दिल्ली विकास के लिए पार्टी के मैनिफेस्टो और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। खबरों की मानें, तो रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना 8 मार्च से लागू करने की बात कही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत हो सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के हाथों इसकी शुरुआत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: AAP नेताओं में थी नाराजगी...फिर भी आतिशी को बनाया नेता प्रतिपक्ष, विधायक दल की बैठक में फैसला

चुनाव के बाद शुरू हुए ये काम

वहीं भाजपा ने दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद ही यमुना की सफाई का काम तेज कर दिया है। अब सड़कों पर पड़े कचरे को हटाने का काम भी शुरू हो चुका है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने साफ पानी की सप्लाई और सड़कों की स्थिति ठीक करने के साथ ही बिजली पॉवरकट ठीक करने का निर्देश दिया था।

24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र

वहीं बताते चलें कि 24 फरवरी से नई सरकार बनने के बाद पहला विधानसभा सत्र होने वाला है। इस सत्र में सभी विधायक अपने पद की शपथ लेंगे। एलजी वीके सक्सेना अभिभाषण देंगे और फिर अभिभाषण पर चर्चा होगी। साथ ही सदन के इस सत्र में CAG रिपोर्ट्स भी पेश की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: पूछता है भारत...हार के बाद कहां गायब हुए केजरीवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story