CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 20 अप्रैल सोमवार को आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ग्राउंड निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली है। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को उच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी काम पूरी पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरा किया जाएं, ताकि लोगों को समय पर जरूरी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि आसपास के एरिया में साफ-सफाई, और कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन का भी ध्यान रखा जाए।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta today conducted an on-ground inspection of Azadpur Mandi, Gupta Market, and surrounding areas.
— ANI (@ANI) April 20, 2026
She reviewed the ongoing development works being carried out by the DMRC and Public Works Department (PWD) and received progress reports from… pic.twitter.com/kCGzArqztG
दिल्ली सरकार जनता के लिए प्रतिबद्ध
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएं देना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में सालों से विकास कार्य नहीं हुए हैं, वहां पर अब तेजी से विकास कार्य किए जा सकेंगे, इसे लेकर सरकार 24×7 मिशन मोड में काम करने में जुटी हुई है। ताकि समय दिल्लीवासियों को विकास कार्य सौंपे जा सके।










