haribhoomi hindi news
Delhi Parking Dispute: दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के चलते पड़ोसी ने 34 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Delhi Parking Dispute: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज 20 अप्रैल सोमवार को पार्किंग विवाद के चलते 34 साल के व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो समूहों के बीच घर के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने गोली चला दी, जिसकी वजह से युवक की मौते हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान 34 साल के पंकज नैयर के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान पंकज नैयर और उनके 43 वर्षीय भाई पारस एक तरफ थे, जबकि गौरव शर्मा दूसरी तरफ थे।

पुलिस का कहना है कि घर बाहर गाड़ियों की पार्किंग को लेकर तीनों के बीच झगड़ा हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गौरव ने फायरिंग कर दी, जो  पंकज के सीने में गोली लग गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

घायल अवस्था में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पकंज को निर्माण विहार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गौरव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को क्या बताया ?

पुलिस पूछताछ में गौरव की पत्नी ने कहा है कि  उनके पति के पास कोई हथियार नहीं है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गौरव वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही रिवॉल्वर लाया था?

पुलिस का कहना है कि आरोपी गौरव शर्मा के पास एक BMW और एक फॉरच्यूनर है। आरोपी प्रीत विहार में किराए के फ्लैट में रहता है। हालांकि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है, पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

7