A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी मंगलवार 25 मार्च को दिल्ली विधानसभा में 2025-26 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक परिवहन के लिए बड़ा खजाना खोला है। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन के लिए 12,952 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो के लिए 2929 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बसों और महिलाओं की फ्री बस यात्रा को लेकर भी नया ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में 5000 नई ई-बसों का ऐलान भी किया है। इसके अलावा पिंक टिकट की जगह अब कार्ड जारी करने की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: Delhi Budget: स्वास्थ्य पर खर्च होंगे 6874 करोड़ रुपए, ये सुविधाएं मिलेंगी
पिंक टिकट की जगह होगा कार्ड
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के लिए खाजाना खोलते हुए कहा कि परिवहन सेक्टर के लिए 12,952 करोड़ रुपये रखा है। इसके साथ महिलाओं की फ्री बस यात्रा का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए बजट में खास प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि पिंक टिकट की जगह एक कार्ड लेकर आएगी जिससे महिलाओं की दिल्ली के अंदर मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी।
मेट्रो के लिए 2929 करोड़ रुपये आवंटित
इसके अलावा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ई बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अभी 2152 इलेक्ट्रिक बसें हैं। हम पांच हजार और नई बसें शामिल करेंगे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद दिल्ली में ई बसों की संख्या बढ़कर 7152 हो जाएगी। रेखा गुप्ता पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेट्रो फेज 4 की योजनाओं को लेकर पिछली सरकार ने देरी की। उसका नतीजा है कि 6 हजार करोड़ की देनदारी दिल्ली सरकार के ऊपर है। उन्होंने कहा कि 2929 करोड़ रुपये मेट्रो के लिए बजट रखा है।
ये भी पढ़ें: हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: दिल्ली का परिवार न्याय के लिए भटक रहा, High Court ने सुनवाई 26 मार्च के लिए टाली
