Chhath Puja 2024: सीएम आतिशी ने किया ITO के छठ घाट का निरीक्षण, बोलीं-दिल्ली में AAP की सरकार आने से छठ पर्व को मिला सम्मान

delhi cm Atishi visits ITO ghats
X
दिल्ली की सीएम ने आईटीओ के छठ घाट का किया निरीक्षण।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोमवार को ITO स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ पर्व के दौरान बेहतर प्रबंध रखने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री और विधायक छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Chhath Puja 2024: दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोमवार को ITO स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को पूर्वांचल को विरोधी बताया।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सुबह आईटीओ के छठ घाट पर पहुंची और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ पर्व के दौरान बेहतर प्रबंध रखने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। आतिशी ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि छठ का त्योहार हमारे पूर्वांचली भाईयों और बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। छठी मैया के साथ पूर्वांचली भाईयों और बहनों और दिल्ली के सभी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि जब से दिल्ली में 10 साल से अरविंद केजरीवाल जी की और आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तब से जो सम्मान छठ के त्योहार को दिया गया है, शायद उससे पहले नहीं दिया गया। 2014 में मात्र 60 जगहों पर छठ की पूजा होती थी। लेकिन,आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दिल्ली में 1000 से ज्यादा शानदार छठ घाट बनाए गए है। जिसकी तैयारी में दिल्ली सरकार का पूरा तंत्र लगा हुआ है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और विधायक छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं।

दिल्ली में छठ पर रहेगा ड्राई डे

बता दें कि चार दिनों के छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर से होने जा रही है। इस पर्व का समापन 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। दिल्ली में सात नवंबर को छठ पर्व को लेकर छुट्टी घोषित की गई है। वहीं दिल्ली में छठ के मौके पर ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story