CBI Raid in Delhi: दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की रात को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में छापेमारी की है। सीबाआई द्वारा यह कार्रवाई रिश्वत मांगने के आरोप में की गई है। इस मामले में CBI ने हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा टीम इस केस में 2 अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ में लगी हुई है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। ऐसा भी सामने आया है कि हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सीबीआई द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि एक अन्य मामले में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने 10 मार्च को इंस्पेक्टर दीपक फल्सवाल को भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। दीपक फल्सवाल की शुक्रवार को 2 दिन की पुलिस हिरासत खत्म हो गई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में जमानत याचिका दायर कर दी है। CBI के मुताबिक, 10 मार्च को इंस्पेक्टर फल्सवाल के खिलाफ एक व्यक्ति से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
CBI conducted a raid in Delhi's Sultanpuri Police Station area last night
— ANI (@ANI) March 14, 2026
CBI arrested a Head Constable following the raid. Two other police personnel are also being interrogated, and their involvement is under investigation. The police official had demanded a bribe of Rs…
आरोपी ने याचिका दायर की
आरोपी दीपक फल्सवाल ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, लेकिन CBI अधिकारियों द्वारा न्यायिक हिरासत की मांग की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी। वहीं न्यायिक हिरासत की मांग का बचाव पक्ष ने विरोध किया और सुनवाई के दौरान इस पर जोरदार बहस की गई।
पीड़ित ने क्या आरोप लगाया ?
आरोपी इंस्पेक्टर दीपक फल्सवाल के खिलाफ शुभम मिश्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में शुभम मिश्रा ने आरोप लगाया कि 22 जनवरी को एक व्यक्ति, जिसने खुद को CBI इंस्पेक्टर दीपक फल्सवाल बताया था, उनके महाबली पुरम, भाटी कलां स्थित घर आया था, और उनके खिलाफ लंबित एक शिकायत को 'निपटाने' के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की। शिकायत के बाद आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।









