Logo
Delhi Water Crisis: दिल्ली के कईं इलाकों में आज और कल पानी की सप्लाई नहीं होगी, इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है।

Delhi Water Crisis: दिल्ली में आज 14 मार्च और कल 15 मार्च के दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बीके कुछ दिनों से जल बोर्ड अलग-अलग जलाशयों की सफाई करने में जुटा हुआ है। इसे लेकर जल बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि 2 दिन यानी आज और कल भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में सालाना फ्लशिंग का काम किया जाएगा, ऐसे में कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। 


जल बोर्ड ने फ्लशिंग के काम के कारण लोगों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है। जल बोर्ड ने लोगों को पहले ही  पर्याप्त मात्रा में जरूरत का पानी स्टोर करने की सलाह दी है। जल बोर्ड ने लोगों की परेशानी को कम करने के लिए  हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर संपर्क करके लोग जरूरत के समय पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं।  

आज जिन इलाकों में नहीं आएगा पानी

  • BB ब्लॉक ईस्ट शालीमार बाग BPS
  •  AJ ब्लॉक शालीमार बाग BPS
  • मिलनसार अपार्टमेंट, पश्चिम विहार
  • BG-6, महालक्ष्मी अपार्टमेंट
  • 180 SFS फ्लैट्स, अशोक विहार
  • रमेश नगर
  • कीर्ति नगर
  • मानसरोवर गार्डन और सरस्वती गार्डन पंजाबी बाग
  • मादीपुर
  •  पॉकेट-9A डीडीए फ्लैट्स, जसोला विहार
  •  ब्लॉक-11 कालकाजी LIG डीडीए फ्लैट कालकाजी

15 मार्च को यहां नहीं होगी पानी की सप्लाई

  • A2/LIG एकता अपार्टमेंट
  •  पश्चिम विहार
  •  आशीर्वाद अपार्टमेंट
  •  पश्चिम विहार

इन नंबरों पर कॉल करके मंगवाए  पानी का टैंकर

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB> 1916, 22374834
  • ग्रेटर कैलाश-1 जल आपातकाल> 011-29234746/29234747
  • जल सदन जल आपातकाल> 011-29819035/29814106
  • सरिता विहार जल आपातकाल> 011-299418
  • छतरपुर जल आपातकाल> 011-65437020
  • अशोक विहार जल आपातकाल> 011-24306089
  • पश्चिम विहार जल आपातकाल> 011-25274679, 25275259, 25275260
  • पंजाबी बाग जल आपातकाल> 011-25223658
  • जल आपातकाल नंबर> 1916  
5379487