Logo
Singer Honey Singh Music Concert: दिल्ली में आज फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Singer Honey Singh Music Concert in Delhi: दिल्ली में आज 14 मार्च शनिवार को फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है। बताया जा रहा है कि आज शाम करीब 4 बजे  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हनी सिंह का कॉन्सर्ट होगा। इस कॉन्सर्ट में हजारों लोग शामिल होंगे। लोगों की भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए  दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे  कॉन्सर्ट शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत स्टेडियम के आस-पास की कई सड़कों पर पाबंदियां और डायवर्जन को लागू कर दिया गया है। कॉन्सर्ट की वजह से IP मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। एजवाइजरी के मुताबिक राजघाट से IP मार्ग तक जाने वाली सड़क पर भारी गाड़ियों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

किस गेट से मिलेगी एंट्री ?

पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 14 मार्च की दोपहर 2 बजे से लेकर रात 10 बजे तक राजघाट से IP मार्ग तक जाने वाली सड़क का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, स्टेडियम के अलग-अलग गेट पर एंट्री के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम के गेट नंबर 7 और 8 वेलोड्रोम रोड पर हैं, इस गेट से एंट्री केवल  वेलोड्रोम रोड के रास्ते से हो सकेगी। इसके अलावा गेट नंबर 21 और 22, गेट नंबर 16 और 17, चारों ही रिंग रोड पर हैं, इन गेट से केवल MGM रोड के रास्ते आने वाले लोग कर सकेंगे।  

5379487