Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को समेत एक बैंक को आज 2 मार्च सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अब किसी भी तरह का संदिग्ध सामान मिलने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल, जनकपुरी मीरा पब्लिक स्कूल और मयूर विहार सलमान पब्लिक स्कूल को ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश मिला है। सुबह करीब 8 बजे स्कूल स्टाफ ने ईमेल देखा और पुलिस को मामले के बारे में सूचित कर दिया।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्कूल से स्टूडेंट्स को बाहर निकाला गया और चेकिंग शुरू कर दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। इसके अलावा सभी लोगों को पुलिस ने सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
#WATCH | Delhi | Axis Bank in Connaught Place received a bomb threat via email today; Police are present at the spot at Statesman House Building and are conducting a thorough search. pic.twitter.com/L6bbYdXNlk
— ANI (@ANI) March 2, 2026
बैंक को भी मिली धमकी
दिल्ली के स्कूलों के अलावा कनॉट प्लेस में एक्सिस बैंक को भी आज ईमेल से बम की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही बाद पुलिस स्टेट्समैन हाउस बिल्डिंग में मौजूद है और पूरी तलाशी ले रही है।
दिल्ली विधानसभा-लाल किला को भी मिली थी धमकी
बता दें कि पहले भी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले हफ्ते धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहनता से जांच की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। दिल्ली की स्कूलों के अलावा दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को भी धमकी मिल चुकी है।








