बाइक रैली में सीएम ने महिलाओं में भरा जोश: CM रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं- डर के साये में नहीं रहना

Delhi CM Rekha Gupta
X
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एलजी विनय कुमार सक्सेना के साथ बाइक रैली में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की सड़कों पर आत्मनिर्भरता और जोश की नई लहर देखने को मिली। 

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार (9 मार्च) को एक बाइक रैली में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद थे। यहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और पैरालिंपियन खिलाड़ी समेत सात महिलाओं को सम्मानित किया। बता दें कि एक अखबार ने कनॉट प्लेस में महिला बाइक रैली का आयोजन किया था। सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

सीएम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए की तारीफ

सीएम रेखा गुप्ता ने इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए बाइक चालकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने इन महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन बाइक चलाने वाली महिलाओं ने उन लोगों को गलत साबित किया है, जो कहते थे कि महिलाएं कुछ चीजें नहीं कर सकतीं। उन्होंने अपने पुराने दिन याद करते हुए कहा कि वे कॉलेज के दिनों में स्कूटर चलाया करती थीं। सीएम ने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा कि महिलाओं को किसी से नहीं डरना चाहिए। डरेंगी, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगी क्योंकि डर के आगे जीत है।

दिल्ली की सड़कों पर आत्मनिर्भरता और जोश की नई लहर

सीएम ने इस बाइक रैली को लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि दिल्ली की सडकों पर आत्मनिर्भरता और जोश की नई लहर देखने को मिली। आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ ऑल वीमेन बाइक रैली में शामिल हुई। यहां मैंने राजधानी की जिंदादिली, ऊर्जा और आत्मविश्वास को करीब से महसूस किया। ऐसे आयोजन उमंग और सकारात्मकता के साथ ही को बढ़ाते हैं। साथ ही आत्मनिर्भरता और प्रगति की दिशा में भी मजबूत कदम साबित होते हैं। इस आयोजन को दिल्ली के लोगों के उत्साह और जोश ने और खास बनाया।

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: 'आतिशी के बयान में हताशा होती है, केजरीवाल ने उन्हें...', वीरेंद्र सचदेवा का जोरदार प्रहार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story