Delhi Elections 2025: BJP ने AAP के खिलाफ जारी किया 'आरोप पत्र', गिनाईं केजरीवाल सरकार की नाकामियां

BJP issued charge sheet against AAP government
X
बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने आप सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया है। इस दौरान मौजूद बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार किया।

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति और भी ज्यादा रोचक होती जा रही है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए फ्री की योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन भी पार्टी ने आज से ही शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना आरोप पत्र जारी किया है। बीजेपी की तरफ से अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल आरोप पत्र समिति के संयोजक विजेंद्र गुप्ता के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने 'आप' सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है।

'यह है आम आदमी पार्टी की कहानी'- बीजेपी

'आप' सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का विमोचन करते हुए दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस पत्र में प्रदूषण, भ्रष्टाचार, गुंडे-दंगाई और दिल्ली की हालत दिखाई गई है। यह आम आदमी पार्टी की कहानी है। उन्होंने 'आप' पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में 'आम' शब्द उतना ही है, जितना कि गुलाब जामुन में 'गुलाब' और 'जामुन' होता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'आप' ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था और फिर इन लोगों ने ही भ्रष्टाचार का काम किया है। उन्होंने यमुना की सफाई करने की और प्रदूषण खत्म करने की बात कही थी, लेकिन आज तक यमुना साफ नहीं हुई और दिल्ली में प्रदूषण आज भी 500 के पार है।

यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने यमुना को इतना ज्यादा प्रदूषित कर दिया है कि वहां पर लोगों का पर्व मनाना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 2022 में कहा था अगले चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे। अनुराग ने कहा कि 10 साल बीत गए हैं और 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक यमुना साफ नहीं हुई है। लेकिन 2025 आ गया है और यमुना में आपको डुबकी लगाने का भी समय आ गया है।

'दिल्ली में खोलेंगे भ्रष्टाचार का म्यूजियम'- सचदेवा

आरोप पत्र जारी करने के दौरान वहां मौजूद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कि मैं चाहूंगा कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने और आप सरकार के भ्रष्टाचार का एक म्यूजियम बनाया जाए, जिसमें जनता को दिखाए जाए कि आप सरकार द्वारा लगाया गया पैसा कहां गया है। सचदेवा ने कहा कि आप सरकार को बढ़े हुए पानी, दवा के भ्रष्टाचार आदि का हिसाब देना होगा क्योंकि इनको सिर्फ पैसा कमाना है।

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली में आज से शुरू हो रहे 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट रखें अपने पास

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story