वीरेंद्र सचदेवा ने विपक्ष पर साधा निशाना: बोले- CAG रिपोर्ट पर घबरा गई है 'आप', महिला समृद्धि योजना पर नौटंकी कर रहीं आतिशी

Delhi BJP President Virendra Sachdeva and AAP Leader Atishi Marlena
X
वीरेंद्र सचदेवा और आतिशी।
Delhi Politics: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी महिला समृद्धि योजना पर लगातार भाजपा को घेर रही है। अब वीरेंद्र सचदेवा ने भी आतिशी पर हमला बोलते हुए सवाल किया है। 

Delhi Politics: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही महिला समृद्धि योजना को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्षी नेता मांग कर रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि हम समय आने पर महिलाओं के खातों में पैसे भेज देंगे। नेता प्रतिपक्ष आतिशी महिला समृद्धि योजना को लेकर भाजपा पर लगातार निशाना साध रही हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जवाब देते हुए उन पर निशाना साधा है।

पंजाब में महिलाओं को सम्मान राशि क्यों नहीं दे पाई 'आप'

वीरेंद्र सचदेवा ने महिला सम्मान योजना को लेकर कहा 'आतिशी और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता महिला सम्मान योजना पर रोजाना की बयानबाजी कर रहे हैं, जो उनकी हताशा दिखाता है। अघर आतिशी महिलाओं की इतनी ही हितैषी हैं, तो बताएं कि आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में महिलाओं से किया गया वादा कब पूरा किया जाएगा और अब तक पंजाब सरकार महिलओं को सम्मान राशि क्यों नहीं दे पाई?'

नौटंकी कर रहीं आतिशी

सचदेवा ने आगे कहा कि 'आम आदमी पार्टी के नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि CAG की दो रिपोर्ट सदन में पेश की जा चुकी हैं। इन रिपोर्टों में अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी साथियों की कथित भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। इन रिपोर्टों के आधार पर केजरीवाल और उनके साथियों को लंबी जेल हो सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता इसी डर के कारण जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और महिला सम्मान योजना पर भ्रामक बयानबाजी करके नौटंकी कर रहे हैं। आतिशी द्वारा इस योजना का पत्राचार केवल राजनीतिक दिखावा है। अगर वो महिलाओं की चिंता करती हैं, तो बताएं कि पंजाब में चुनाव के समय महिलाओं को सम्मान योजना देने की बात कही गई थी, जिसे अब तक सरकार बनने के तीन साल बाद भी पूरा नहीं किया गया है। पंजाब सरकार महिलाओं को सम्मान भत्ता क्यों नहीं दे पाई?'

ये भी पढ़ें: महिला सम्मान योजना: विश्व महिला दिवस पर मिलेगी 2,500 रुपये की पहली किस्त! सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story