haribhoomi hindi news
गायक मासूम शर्मा एक फिर विवादों में घिर चुके है।देहरादून में एसपी सिटी ने भारतीय न्याय संहिता के खिलाफ उन पर मामला दर्ज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने माफी मांगी है।

हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा पर FIR: मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा विवादों के घेरे में आ गए हैं। 10 अप्रैल को देहरादून के डीएवी  कॉलेज में एक शो के दौरान मंच से अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने उन पर FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई सत्यम शिवम छात्र संगठन के प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर डोईवाला थाने में की गई है।

BNS की कई धाराओं में केस दर्ज
देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के बाद मासूम शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 352 (शांति भंग करना), 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया से अश्लील वीडियो हटाने की मांग
मामला केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा महिला आयोग ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने सिंगर को 18 अप्रैल को पंचकूला स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इसके अलावा, भिवानी के बहल थाने में भी एडवोकेट अशोक आर्य ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सोशल मीडिया से अश्लील वीडियो हटाने की मांग की है।

सिंगर मासूम ने दी सफाई
विवाद बढ़ता देख मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि शो के दौरान वह तनाव में थे क्योंकि एक बदमाश हथियार लेकर उनका पीछा कर रहा था और उनके भाई को धमकी दी गई थी, जिसकी वजह से उनके मुंह से ये शब्द निकल गए।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

7