सड़कों पर नमाज, भाजपा का ऐतराज: विधायक करनैल सिंह ने पुलिस कमिश्नर से कर दी ये मांग, कहा- जनता को हो रही असुविधा

BJP MLA Karnail Singh
X
भाजपा विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र।
BJP MLA Karnail Singh: शकूरबस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से रोकने की मांग की है। 

BJP MLA Karnail Singh: रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है। इस शुक्रवार यानी 28 मार्च को रमजान के महीने का आखिरी नमाज अदा किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि रमजान के आखिरी जुमे में वे मुस्लिम भी नमाज अदा करते है, जो रोज या जुमे पर नमाज अदा नहीं करते हैं। ऐसे में मस्जिदों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली की शकूर बस्ती से विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखा है। इसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से होने वाली असुविधा को रोकने का अनुरोध किया है।

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से होती है असुविधा

भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि 'हमारे शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम जनता को असुविधा होती है। कई बार, इस कारण से एम्बुलेंस, स्कूल बसें और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'हम सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित न हो। अतः आपसे निवेदन है कि प्रशासन इस विषय में आवश्यक कदम उठाए और सुनिश्चित करे कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों और निजी परिसरों में ही आयोजित की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप इस आप इस विषय को गंभीरता से लेंगे और उचित कार्यवाही करेंगे।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर कबूतरों को दाना डालने वालों के कट रहे चालान, एमसीडी अधिकारियों ने बताई ये वजह

करनैल सिंह ने सत्येंद्र जैन को हराया

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन को हराया है। करनैल सिंह शकूर बस्ती से तीन बार विधायक चुने गए हैं। करनैल सिंह ने आप नेता सत्येन्द्र जैन को 35871 वोटों से हराया है। तो वहीं इस चुनाव में भाजपा विधायक को 56869 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: Delhi High Court: मंत्री प्रवेश वर्मा को हाईकोर्ट का नोटिस, विधानसभा चुनाव से जुड़ा है मामला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story