महिला सम्मान योजना पर हंगामा: केजरीवाल के घर के बाहर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में  

BJP Mahila Morcha arrested
X
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां, आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लगातार योजनाओं की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी बीजेपी महिला मोर्चा ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

पंजाब में 1000 नहीं दिए, दिल्ली में 2100 का वादा कैसे?

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे ने केजरीवाल सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी महिलाओं से 1000 रुपये देने का वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। अब दिल्ली में 2100 रुपये का झूठा वादा कर महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है। यह योजना सिर्फ वोट बटोरने के लिए है।

फर्जी योजना के तहत डेटा कलेक्ट करने की साजिश

पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने दावा किया कि यह योजना सिर्फ चुनावी लाभ के लिए चलाई गई है। फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए महिलाओं का पर्सनल डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। यह धोखाधड़ी है, और हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दी शिकायत, लगाए ये आरोप

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें केजरीवाल के आवास के बाहर से हटाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि यह उनकी शांतिपूर्ण मांग थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: CM आतिशी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहती है कांग्रेस नेता अलका लांबा, सामने आई बड़ी वजह

'चुनावी जुमला' बनाम 'महिला सम्मान': AAP-BJP के बीच सियासी जंग तेज

बीजेपी ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह महिलाओं के सम्मान का मजाक बना रही है। वहीं, AAP ने इसे बीजेपी की सियासी चाल करार दिया है। दिल्ली की राजनीति में इस मुद्दे ने नया मोड़ ला दिया है, और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story