अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिलडेगा ग्राम पंचायत के भद्रापारा में बीती रात ग्यारह हाथियों का दल रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, पिछले एक माह से 11 हाथियों का दल इलाके में डेरा जमाए हुए है बीती रात ये दल भद्रापारा पहुंचा और तीन घरों को तोड़ दिया घर में रखा अनाज को भी हाथियों ने चट कर लिया। इतना ही नहीं, हाथियों ने खेतों में लगी टमाटर, केला और प्याज की फसलों को भी बर्बाद कर दिया। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने भद्रापारा गांव में उत्पात मचाते हुए तीन घरों को नुकसान पहुंचाया और फसलों को बर्बाद कर दिया।@JashpurDist#Chhattisgarh #Elephantterror pic.twitter.com/i5yyUzMDpL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 25, 2026
नुकसान का आकलन शुरू
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वन विभाग का अमला पूरी रात हाथियों की निगरानी करता रहा। वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि, वे हाथियों से दूर रहें और जंगल की ओर न जाएं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने भद्रापारा गांव में उत्पात मचाते हुए तीन घरों को नुकसान पहुंचाया और फसलों को बर्बाद कर दिया। @JashpurDist #Chhattisgarh #Elephantterror pic.twitter.com/FtGTjwnpnt
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 25, 2026
वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि, हाथी देखने के लिए जंगल या उनके नजदीक जाने की कोशिश न करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी घटना को न्योता दे सकती है। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और वन विभाग की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।










