Bhalswa Landfill: दिल्ली में ढहा कूड़े का पहाड़, मलबे में फंसे 2 बच्चों को किया रेस्क्यू, देवेंद्र यादव बोले- AAP की लापरवाही...

A part of Bhalswa landfill collapsed in Delhi
X
दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल का ढहा एक हिस्सा।
Delhi News: दिल्ली में रविवार को भलस्वा लैंडफिल का एक हिस्सा ढहने के कारण दो बच्चे फंस गए, उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना पर देवेंद्र यादव ने स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

Delhi News: दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भलस्वा लैंडफिल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके कारण मलबे में दो बच्चे फंस गए थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में श्रद्धानंद कॉलोनी के पास लैंडफिल का एक छोटा हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में फंसे बच्चों को तुरंत बचाया गया। बता दें कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई है। लैंडफिल का एक हिस्सा पास में लोगों के घर के पास गिरा था। इस घटना के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अन्य नेताओं का साथ वहां का दौरा किया और इसके लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने AAP को घेरा

दिल्ली दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वहां पहुंचकर स्थित का जायजा लिया है। देवेंद्र ने लैंडफिल की सफाई न करने के लिए आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी की लापरवाही की वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बढ़ते जा रहे हैं। जो कि अब लोगों के लिए जान का खतरा बन चुके हैं। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आने पर कचरे के पहाड़ का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लिखा कि वह इस समस्या का स्थायी समाधान करके दिल्लीवासियों को इस भयावह स्थिति से मुक्ति दिलवाएंगे।

बीजेपी ने किया था साफ करने का वादा

वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी ने लैंडफिल साइट को हटाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि लैंडफिल साइट की वजह से बीमारियां और प्रदूषण फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता सिर्फ वादे करके चले जाते हैं, लेकिन कोई उसकी सफाई नहीं करवाता है।

इसके अलावा, सितंबर 2023 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया था। केजरीवाल ने कहा था कि मई, 2024 तक इससे लगभग 45 लाख टन कचरे का प्रसंस्करण और कमी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि एक बार 45 लाख टन कचरा कम हो जाएगा, तो 35 एकड़ की भूमि खाली हो जाएगी। इस भूमि का फिर से कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं, जो कि ओखला, भलस्वा और गाजीपुर में स्थित हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-हार के डर से लोगों को करा रहे फर्जी कॉल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story