Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज की आंख में लगी चोट, पट्टी बांधकर की माता रानी की पूजा

Bansuri Swaraj Injured
X
चुनाव प्रचार के दौरान बांसुरी स्वराज हुईं घायल।
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज की आंख में जनसंपर्क के दौरान चोट लग गई है। इसकी जानकारी खुद दी है।

Bansuri Swaraj Injured: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी दल चुनाव कैंपेन में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को आंख में चोट लग गई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी है। बांसुरी ने एक्स पर लिखा कि मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गई। मेरी देखभाल करने और मुझे ठीक करने के लिए मोती नगर के डॉ. नीरज वर्मा को धन्यवाद।

चुनाव प्रचार के दौरान लगी चोट

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को वो अपने लोकसभा क्षेत्र में ही समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी आंख में चोट लग गई। आंख में चोट के बाद भी बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज रमेश नगर के सनातन धर्म मंदिर में आयोजित माता की चौकी में शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर में माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इसकी भी तस्वीर भी उन्होंने साझा किया है। बताते चलें कि बांसुरी स्वराज एक मुखर वक्ता हैं। जब से बीजेपी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया है, तब से वह विपक्षी दलों पर जमकर हमलावर रहती हैं।

ये भी पढ़ें:- संजय सिंह के बेल ऑर्डर में निकला 'बांसुरी' का नाम, किसकी लापरवाही- ED या कोर्ट की? जानें

मीनाक्षी लेखी की जगह मिला टिकट

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिवंगत दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी पेशे से वकील हैं। उन्होंने ब्रिटेन से लॉ की पढ़ाई की है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर उनको प्रत्याशी बनाया है। बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में पिछले कई सालों से वकालत कर रही हैं। इस बार भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वे लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story