'आतिशी जी को बहुत शुभकामनाए…', Atishi को CM चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, एक्स पर लिखी ये बात

Arvind Kejriwal reaction on Atishi
X
अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दी शुभकामनाएं।
आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को शुभकामनाएं दी हैं।

Arvind Kejriwal Reaction On Atishi: आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर मुहर लग गई है। आतिशी के नाम का ऐलान होने के बाद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने आतिश की शुभकामनाएं दी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दी आतिशी को शुभकामनाएं

आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने आतिशी को शुभकामनाएं दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि आतिशी जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

सीएम चुने जाने के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया

वहीं, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि उन्हें दुख है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही उनके जैसे नेता को ऐसी जिम्मेदारी दे सकती है। अरविंद केजरीवाल ने उन पर भरोसा किया है। पहले विधायक,फिर मंत्री और आज मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि वह खुश भी हैं और दुखी भी। दुखी इसलिए हैं, क्योंकि उनके बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं।

दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री, वो है अरविंद केजरीवाल- आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि एक ऐसा आदमी जो अपनी आईआरएस (IRS) की नौकरी छोड़कर सेवा के लिए राजनीति में आया। ऐसे ईमानदार आदमी पर भाजपा ने झूठे केस किए। आतिशी ने ये भी कहा कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वो नाम है... अरविंद केजरीवाल।

यह भी पढ़ें:- स्वाति मालीवाल का Atishi पर बड़ा आरोप: बोलीं- आतिशी का परिवार आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ा, दिल्ली का आज दुखद दिन

बता दें कि विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सब ने सहमति जताई। अब अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार शाम को करीब 5 बजे उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही आतिशी जल्द ही दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसको लेकर 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र भी बुलाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story