Logo
नोएडा पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने सेक्टर-50 के तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। कई युवक और युवतियों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी माह के दौरान 800 से ज्यादा लोगों के संदिग्ध हालात में लापता होने की सुर्खियों के बीच नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नोएडा पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने सेक्टर-50 के तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। कई युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-49 लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध स्पा चलाने वालों में हड़कंप मचना लाजमी है। पुलिस ने भी दावा किया है कि अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एडीसी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और एनएचआरसी की संयुक्त टीम ने सेक्टर-50 में अवैध रूप से चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापामारी की है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद की गई। कुछ महिलाएं और पुरुषों को हिरासत में लिया है। यहां से बरामद सामान और दस्तावेज बरामद किए हैं। हिरासत में लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि कई धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य विधिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां

बता दें कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। कई ऐसे स्पा सेंटर पकड़े जा चुके हैं, जो कि नाबालिग लड़कियों को भी तस्करी कर लाते और स्पा सेंटर की नौकरी का लालच देकर देह व्यापार की ओर धकेलने को मजबूर कर देते। बहरहाल, दिल्ली से एक महीने के भीतर 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने के बाद दिल्ली एनसीआर में किसी स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

5379487