Logo
दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे क्राइम को लेकर चिंता जताई है। आप विधायक का कहना है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था हाथ से निकलती जा रही है, हर रोज घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में AI Summit हो रही है, पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर है। लेकिन, यहां अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

आप विधायक कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, लेकिन अपराध क्यों नहीं रुक रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। कोई व्यक्ति अपराध रोकने का प्रयास करता है, तो उसकी भी हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर भी लगाया आरोप

आप विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि AAP के विधायकों से दिल्ली पुलिस कमिश्नर नहीं मिलते हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका में है, लेकिन दिल्ली पुलिस कमिश्नर आप के विधायकों और नेताओं को मिलने तक का समय नहीं देते हैं। 

एक रुपये का घोटाला सामने नहीं आया

विधायक कुलदीप कुमार ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घोटालों वाली सरकार पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार को बने एक साल हो गया है, इनके पास सभी जांच एजेंसियां हैं। इन्होंने सारी जांच करा ली लेकिन एक रुपए तक का घोटाला सामने नहीं आया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से चलेगी एक और रैपिड रेल, ये रूट होंगे कनेक्ट
यह भी पढ़ें : दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बाद AQI कितना? जानिये यहां
यह भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई सेक्टर, यीडा ने खरीदी जमीन

वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया, वहां सुविधाएं दीं और भाजपा को इसी बात से दिक्कत है और वो गरीबों के बच्चों को शानदार सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए नहीं देख पा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब बीजेपी को वोट देकर पछता रही है। 

5379487