Logo
election banner
AAP Election Campaign: आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को अपना चुनावी कैंपेन बनाया है। इसका स्लोगन है, ‘जेल का जवाब वोट से।

AAP Campaign For Election: आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। अगर उनको कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उनकी गैरमौजूदगी में ही इस बार का लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी। इस बार के चुनाव की पूरी जिम्मेदारी आप के मंत्रियों के ही कंधे पर है। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना नया चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया। इसका स्लोगन है, ‘जेल का जवाब वोट से’। इसका पोस्ट सामने आया है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है और इस तस्वीर के नीचे लिखा है, 'जेल का जवाब वोट से'।

संदीप पाठक ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कैंपेन को लॉन्च करने के बाद संदीप पाठक ने कहा कि आप सबने देखा कि किस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए षड्यंत्र करके जेल भेज दिया। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए संघर्ष करके वो सब किया जो एक मुख्यमंत्री को करना चाहिए, बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, हर किसी का मुफ्त इलाज किया, मुफ़्त बिजली-पानी दिया, महिलाओं का मुफ़्त बस सफर किया।

यहां तक की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये भी देने का इंतजाम कर रहे थे। लेकिन यह बात बीजेपी को पसंद नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के हर परिवार की ना केवल हज़ारों की बचत करवाई बल्कि उन्हें हर सम्मान दिया। लेकिन फिर भी उन्हें फंसा कर जेल में डाल दिया गया।

'केजरीवाल ने सरकार को दांव पर लगा दी'

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पूरी सरकार को दांव पर लगा दिया, लेकिन दिल्ली की दो करोड़ जनता की सेवा और संघर्ष करने से पीछे नहीं हटे। जिस सच्ची राजनीति को दिल्ली ने जन्म दिया। उसे बीजेपी ने षड्यंत्र रचकर खराब करने की कोशिश की। आज आम आदमी पार्टी ने अपने पूरी पार्टी और अपने पूरे मंत्रियों को दिल्ली की जनता के लिए दांव पर लगा दिया है। अब दिल्ली की जनता की यह जिम्मेदारी है कि जिसने हमारे लिए इतना कुछ किया, उसके लिए हम भी वोट के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी पूरा करें। पूरी दुनिया दिल्ली की ओर देख रही है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली विधानसभा में हंगामा: BJP विधायकों ने की जल बोर्ड घोटाले पर चर्चा की मांग, स्पीकर ने किया मार्शल आउट

दिल्ली की जनता से की ये अपील 

उन्होंने कहा कि आज एक कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं। इसका नाम है 'जेल का जवाब वोट से'। हमें किसी से लड़ने झगड़ने की जरूरत नहीं है। इसका जवाब हमें वोट के माध्यम से देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि इस मुहिम में शामिल हों और केजरीवाल को मजबूत करें। अगर केजरीवाल मजबूत नहीं हुए तो दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की खुशी का ध्यान कौन रखेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के जेल जाने से बहुत दुखी है। इस पूरे संघर्ष को एक अभियान में बदलेंगे और जेल का जवाब वोट से देंगे।

5379487