Delhi-NCR Live News Today, 10 June: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की 10 जून की ताजा खबरें
Delhi Breaking News Live Updates Today, 10 June: दिल्ली-एनसीआर में क्राइम, राजनीति, मेट्रो, फ्लाईओवर समेत तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। यहां हम आपको दिल्ली-एनसीआर में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का लाइव अपडेट दे रहे हैं। ताजा खबरें जानने के लिए पेज में नीचे की तरफ रुख करें।
Live Updates
- 10 Jun 2025 5:09 PM IST
पिता ने 4 बच्चों के साथ की आत्महत्या
फरीदाबाद में एक पिता ने 4 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
- 10 Jun 2025 4:19 PM IST
गुरुग्राम मेट्रो में नए रूट जोड़ने की तैयारी
गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार HMRTC की ओर से जिले में ट्रैफिक सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे में जांच की जाएगी कि शहर के किन-किन हिस्सों तक मेट्रो पहुंच सकती है। जानें पूरी डिटेल...
- 10 Jun 2025 4:17 PM IST
डीयू में कब शुरू होंगे एडमिशन?
सप्ताह के अंत तक दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) स्नातक दाखिले के लिए कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS) की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर सकती है। हर बार की तरह इस बार भी CUET-UG 2025 के स्कोर के आधार पर ही छात्रों का चयन होगा। पढ़ें पूरी खबर...
- 10 Jun 2025 3:59 PM IST
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जानिए कितना चढ़ेगा पारा, क्या रहेगा हाल?
- 10 Jun 2025 3:26 PM IST
सद्भावना पार्क का उद्घाटन
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संयुक्त रूप से दिल्ली के गौतम नगर में पुनर्विकसित सद्भावना पार्क का उद्घाटन किया। लाल किले के पास स्थित इस पार्क से राष्ट्रीय राजधानी में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह घोषणा भी की कि अब यमुना सफाई की निगरानी के लिए केवल एक केंद्रीकृत कमेटी ही बनाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले इसके लिए 20 अलग-अलग कमेटी बनाने की बात कही गई थी।
- 10 Jun 2025 2:48 PM IST
MCD की स्थायी समिति का चुनाव
MCD की स्थायी समिति का चुनाव 12 जून को होने वाला है। इस चुनाव में चुने जाने वाले चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के लिए कमरे तैयार करवाए जा रहे हैं। जानिए डिटेल्स
- 10 Jun 2025 2:45 PM IST
दिल्ली पुलिस ने नेता विपक्ष आतिशी को किया डिटेन
दिल्ली के कालकाजी में भूमिहीन कैंप के परिवारों से मिलने पहुंची नेता विपक्ष आतिशी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Delhi: Leader of Opposition Atishi was detained by the police as she arrived at the Bhoomiheen Camp in Kalkaji to meet families whose homes are being demolished pic.twitter.com/WDl93FLKLg
— IANS (@ians_india) June 10, 2025 - 10 Jun 2025 2:37 PM IST
टीमएमसी सांसद साकेत गोखले ने मांगी माफी
टीएमसी सांसद साकेत गोखले को आखिर में पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी से मांगनी ही पड़ी माफी, कोर्ट ने दिए ये आदेश. पढ़ें पूरी खबर
- 10 Jun 2025 12:37 PM IST
मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में रबर फैक्ट्री में लगी आग
मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक रबर फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे आग लग गई। सूचना पाकर 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
Delhi: A fire breaks out at a rubber factory in Mangolpuri Industrial Area around 10:36 AM. Upon receiving the alert, 11 fire tenders rushed to the scene. Firefighting operations are currently ongoing. No casualties have been reported so far pic.twitter.com/VxfQxa9U0E
— IANS (@ians_india) June 10, 2025 - 10 Jun 2025 12:28 PM IST
दिल्ली में ई-वेस्ट इकोपार्क
देश का पहला ई-वेस्ट इको पार्क दिल्ली में बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानें इस पार्क की खासियत...