Delhi Live News Today 7 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi NCR latest News Update
X

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 7 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Delhi Live News Today 7 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates

  • 7 Sept 2025 4:14 PM

    दिल्ली में 'नवो युवा रन' का आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को यादगार बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से जहां 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से 'नवो युवा रन' का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पुश-अप चैलेंज का भी आयोजन होगा। एक्टर और मॉडल मिलिंद सुमन आज इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वयं भी पुश-अप करते नजर आए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

  • 7 Sept 2025 4:12 PM

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में 3 दिनों से जलभराव

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में पिछले 72 घंटों से जलभराव होने के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रही है। खास बात है कि बिजली सप्लाई भी बाधित पड़ी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जल्द से जल्द इन समस्याओ के समाधान का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

  • 7 Sept 2025 4:09 PM

    नोएडा में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

    दिल्ली से सटे नोएडा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा के सर्फाबाद में एक युवक ने अपने ही पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गौतम जोगी के रूप में की गई है। जानें क्या है मामला... 

  • 7 Sept 2025 3:05 PM

    दिल्ली में क्रिप्टो करेंसी डील के नाम पर लूट

    दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो क्रिप्टोकरेंसी में डील करने के बहाने लोगों को कैश लेकर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें चाकू दिखाकर रकम छीन लेते थे। पुलिस को इनके पास से 3 लाख नकद और एक कार बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कुछ लोगों ने अमित कुमार और उसके साथी लोकेंद्र और महिपाल को क्रिप्टो खरीदने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर नकदी लूट ली। पढ़ें पूरी खबर...

  • 7 Sept 2025 3:03 PM

    गुरुग्राम में सड़क पर मिली विदेशी महिला की लाश

    गुरुग्राम के मानेसर में एक विदेशी महिला की लाश मिली है। महिली की लाश खून से सनी हुई थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। ये लाश रविवार सुबह आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे से बरामद की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने आईएमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान करने और मौत की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

  • 7 Sept 2025 2:25 PM

    यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को लेकर अपडेट

    दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता अब फिर से शुरू हो गया है। अब दिल्ली मेट्रो के यात्री आसानी से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पहुंच सकते हैं। दरअसल, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला रोड बंद हो गया था। वहां के आसपास के यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। जानें अपडेट...

  • 7 Sept 2025 1:13 PM

    वोट चोरी मामले में बोले अरविंद केजरीवाल

    बिहार में चुनाव से पहले 'वोट चोरी' के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। सभी विपक्षी पार्टियों के राजनीतिक दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों ने सही मुद्दा उठाया है। अब बीजेपी को एहसास हो गया है कि वो जीत नहीं सकते इसलिए वे अब वोट चोरी का सहारा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

  • 7 Sept 2025 11:39 AM

    शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

    साल 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगे की साजिश रचने के आरोपी शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका लगाई है। दरअसल, हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में शरजील इमाम और उमर खालिद समेत 9 आरोपियों को जमानत देने की याचिका खारिज कर दी थी। इसी मामले में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट दरवाजा खटखटाया है। जानें पूरा मामला...

  • 7 Sept 2025 10:47 AM

    गुरुग्राम ED की पंजाब में छापेमारी

    गुरुग्राम की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब के कई जिलों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में ED ने 44 जमीनों को अटैच किया है, जिनमें 85 एकड़ से ज्यादा कृषि जमीन को शामिल किया गया है। इस जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई गई है।

  • 7 Sept 2025 10:43 AM

    जेएनयू में दिखा तेंदुआ...

    जेएनयू यूनवर्सिटी के कैंपस में तेंदुआ देखे जाने के बाद सभी छात्रों में दहशत फैली हुई है। प्रशासन ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story