Delhi Live News Today 2 September 2025: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना ने पार किया खतरे का निशान, देखें अपडेट

Delhi NCR Live News
X

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 2 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Delhi Live News Today 2 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates

  • 2 Sept 2025 4:42 PM

    दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा

    दिल्ली में एक बार फिर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बेगुनाह की जिंदगी निगल ली। साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सराय काले खां इलाके में रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बता दें कि बाइक सवार को टक्कर मारकर आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जाकिर के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

  • 2 Sept 2025 4:41 PM

    गुरुग्राम मेट्रो पर भारी भीड़ का वीडियो वायरल

    गुरुग्राम में सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। पूरे शहर में कई किमी तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा, जिसमें घंटों तक वाहन चालक फंसे रहे। इस आफत के दौरान गुरुग्राम मेट्रो यात्रियों का सहारा बनी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मेट्रो स्टेशन पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। गुरुग्राम के सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो... 

  • 2 Sept 2025 2:13 PM

    दिल्ली का लोहा पुल आज शाम से होगा बंद

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच चुका है। मंगलवार शाम तक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने दिल्ली के पुराने लोहा पुल को बंद करने का फैसला लिया है। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा गया कि 2 सितंबर यानी मंगलवार शाम 4 बजे से पुराने लोहा पुल पर वाहनों और आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। प्रशासन के अगले आदेश तक लोहा पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। पढ़ें एडवाइजरी... 

  • 2 Sept 2025 2:12 PM

    बाढ़ की समीक्षा करने पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को लोहा पुल पहुंचीं, जहां पर सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सीएम ने लोहा पुल के पास स्थानीय लोगों से बातचीत की।


  • 2 Sept 2025 1:00 PM

    फिरोजशाह रोड पर गिरा पेड़

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच फिरोजशाह रोड गोलचक्कर पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। देखें वीडियो...


  • 2 Sept 2025 12:32 PM

    दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा

    दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.80 मीटर से ऊपर पहुंच गया। इससे यमुना किनारे के कई इलाकों में पानी घुस गया। यमुना बाजार कॉलोनी, ओल्ड उस्मानपुर गांव और मॉनेस्ट्री मार्केट में पानी घुस गया। यमुना बाजार में हालात ऐसे हो गए कि लोग अपने घर की छतों पर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। यमुना में बढ़ते जलस्तर के दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। नीचे देखें तीनों शहरों के हालात...

  • 2 Sept 2025 10:16 AM

    गुरुग्राम में बारिश से 20 किमी लंबा जाम!

    गुरुग्राम में सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। पूरे शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे जगह-जगह पर ट्रैफिक जाम लगा। इस दौरान दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया। हाईवे पर कई घंटो तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों चालकों को काफी ज्यादा परेशानी हुई। देखें वीडियो...

  • 2 Sept 2025 9:20 AM

    दिल्ली में यमुना लेगी विकराल रूप!

    राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गई है, जो कि लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से ज्यादा है। यहां पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है। सोमवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के सारे गेट खोल दिए गए और भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार कर सकता है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है। देखें पूरा अपडेट... 

  • 2 Sept 2025 9:20 AM

    गुरुग्राम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कंपनियों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने का अनुरोध किया है। यहां जानें अपडेट...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story