haribhoomi hindi news
दो अलग-अलग जगह पर तलाब में डूबने से युवक और एक नबालिग की मौत हो गई है।

तुलसी जायसवाल/भाटापारा- छत्तीसगढ़ के भाटापार ग्रामिण क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर तलाब में डूबने से युवक और एक नबालिग की मौत हो गई है। 33 साल के राजा राम चक्रधारी का शव तालाब में तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तलाब से निकाला गया, इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

वहीं दूसरी घटना भाटापारा के पंचसील नगर के रहने वाले साहिल बोरकर, जो 13 साल का है। उसका शव तलाब मे मिला, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घटना भाटापरा ग्रामिण थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच कर मौत के कारण को खोजने की कोशिश में जुटी है। 

7