haribhoomi hindi news
कश्मीर में फंसे 35 लोग आज छत्तीसगढ़ लौटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

कश्मीर में फंसे 35 लोग आएंगे छत्तीसगढ़ 

कश्मीर में फंसे 35 लोग आज छत्तीसगढ़ लौटेंगे। सुबह 9.30 बजे राजधानी एक्सप्रेस से आएंगे। प्रदेश के कई लोगों की कश्मीर में फंसे होने की जानकारी मिली थी। अब तक 38 लोग छत्तीसगढ़ लौटे चुके हैं।

रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.05 को शहीद भगत सिंह चौक जाएंगे। "छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड" के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। "छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड" के अध्यक्ष जितेंद्र साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 3 बजे डीडीयू जाएंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे अघरिया समाज के वार्षिक उत्सव और स्नेह सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

7