haribhoomi hindi news
साय कैबिनेट की बैठक 12.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। इस दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा संभावित है। सीएम साय रायपुर जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गुरुवार की संक्षिप्त खबरें 

साय कैबिनेट की बैठक : साय कैबिनेट की बैठक 12.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बजट सत्र के बाद पहली बार होने वाली इस बैठक में नक्सल मोर्चे पर चर्चा हो सकती है। साथ ही अलग- अलग विभागों के बजट पर चर्चा हो सकती है।  इसके अलावा नए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को लेकर चर्चा संभावित है।  

कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम साय : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नवीन अग्निशमन वाहनों और नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्री परिषद के बैठक में भी शामिल होंगे। साथ ही मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण और गृह विभाग की समीक्षा बैठक भी करेंगे। 

मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 के तहत आवासहीन परिवारों का सर्वे होगा। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। आवासहीन एवं कच्चे मकान वाले परिवारों के सर्वेक्षण के लिए विशेष अभियान है, जिसके तहत घर-घर जाकर पात्र परिवारों की पहचान होगी। अब तक 3.59 लाख से अधिक लाभार्थी आवास से लाभान्वित हो चुके हैं। 

7