CG की बड़ी खबरें : फर्जी कलेक्टर गिरफ्तार, सरपंच- सचिव ने किया लाखों का घोटाला, केशकाल घाट का होगा मरम्मत

CG LATEST NEWS
X
आज की बड़ी खबरें
ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए कलेक्टर बनकर सरपंच से पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। केशकाल घाट के मरम्मत का काम 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रविवार की बड़ी खबरें

फर्जी कलेक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए कलेक्टर बनकर सरपंच से पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव के विकास के लिए राशि जारी करने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी कलेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

सरपंच- सचिव ने किया लाखों का घोटाला सीतापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान चलाने वाले सरपंच सचिव ने गरीबों के राशन की आड़ में लाखों का घोटाला कर दिया। राशन दुकान की आड़ में लाखों का घोटाला करने वाले सरपंच सचिव के विरुद्ध राशि जमा करने प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी सरपंच सचिव ने गबन की राशि आज तक जमा नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...

केशकाल घाट का होगा मरम्मत

बस्तर की लाइफ लाइन केशकाल घाट के मरम्मत का काम 21 अक्टूबर से शुरू होगा। घाटी में माल वाहक वाहनों की आवाजाही 7 दिन तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। छोटे वाहन और बसों की आवाजाही सुचारू रूप से संचालित रहेगी। मरम्मत के काम के लिए 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

हादसों का रविवार

छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों से मौत की खबरें सामने आई है। सक्ती में मॉर्निंग वॉक कर रही तीन युवतियों को वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बिलासपुर में तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। वहीं कवर्धा में नदी में नहाने गया युवक लापता हो गया है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

एक्शन में जिला प्रशासन

बलौदाबाजार जिले में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन और उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 8 हाईवा, 5 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली को ज़ब्त किया गया। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। इसी पर एक्शन लेते हुए प्रशासन ने अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story