CG की बड़ी खबरें : बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ आक्रोश रैली, हड़ताल पर 300 से ज्यादा जूडा, देशी हथियार बनाने वाला गिरफ्तार

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार को लेकर छत्तीसगढ़ में जनाक्रोश की लहर उठ चुकी है। जूडा से रेप और मर्डर के विरोध में छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें

बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार और रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकालने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में जनाक्रोश की लहर उठ चुकी है। सर्व सनातन हिंदू पंचायत ने बुधवार को राज्यव्यापी आक्रोश रैली निकाली है। यह रैली राजभवन जा रही है और वहां जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगी। यहां पढ़िए पूरी खबर...

कोलकाता कांड की आंच पहुंची छत्तीसगढ़

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के बाहर करीब 300 जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं। इससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर भी कहीब 100 जूडा हड़ताल पर हैं, जिससे वार्ड और लैब का काम प्रभावित हुआ है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

देशी हथियार बनाने वाला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशी हथियार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बन्दुक, बारूद भरने की राड, बैरल और अन्य घातक सामान मिले है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

नक्सल बेल्ट के बच्चे पहली बार बैठे प्लेन में

धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बच्चे पहली बार रायपुर पहुंचे हैं। ये बच्चे इस सफर को हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि, इस सफर में उनका एक सपना भी पूरा हुआ है। ये बच्चे जगदलपुर से रायपुर फ्लाइट से पहुंचे हैं। ये पहली बार फ्लाइट में बैठे। इस दौरान बच्चों ने कहा – इट्स माय ड्रीम, वी आर एक्साइटेड। यहां पढ़िए पूरी खबर...

स्वतंत्रता दिवस पर सद्भावना दौड़ में दिखा भारी उत्साह, बांटे गए पौधे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पार सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जनप्रतिनिधि ,अधिकारी समेत लगभग चार सौ से अधिक लोग सम्मिलित हुए। साथ ही सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया। यहां पढ़िए पूरी खबर...

छात्र को पीटने वाला शिक्षक सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर के दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल में ,आठवीं कक्षा के छात्र की संस्कृत शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक राकेश कुमार ने लकड़ी की छड़ी से छात्र की इतनी पिटाई की कि उसके शरीर पर चोट के निशान उभर आए। इस घटना पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

खाली सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, दर्जनभर सवार घायल

छत्तीसगढ़ के सबसे दक्षिणी छोर पर बसे कोंटा के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर पर से चालक का कंट्रोल छूटा और वह सड़क पर ही लहराते हुए पलट गया। इस खतरनाक हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story