Logo
election banner
राहुल गांधी चुनावी आज बिलासपुर के दौरे पर रहने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कमान खुद संभालेंगे।

रायपुर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरा पर रहेंगे। वे बिलासपुर के सकरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रचार-प्रसार की कमान खुद के हाथों में लेंगे। तीसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों पर दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।  

CG में सोमवार को कहां क्या हुआ? Live updates

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा : बिलासपुर के सकरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। आज दोपहर 3.40 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4.15 से 5.10 बजे तक सकरी में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्व CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता सभा में मौजूद रहेंगे।

पूर्व सीएम संभालेंगे कमान : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रचार-प्रसार कमान संभालेंगे। तीसरे चरण के सात लोकसभा सीटों पर ताबड़तोड़ दौरा करने वाले हैं। आज वे बिलासपुर, बलौदाबाजार के दौरे पर रहेंगे। बिलासपुर के सकरी में राहुल गांधी के साथ सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बलौदाबाजार में जनसंपर्क करेंगे। 

सीएम का धुआंधार प्रचार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री तीन सभाओं को संबोधित करेंगेवे रामानुजगंज, रामपुर, मुंगेली में सभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 10.30 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड के लिए रवाना होंगे। तीन सभाओं के बाद शाम 5.35 पर वापस रायपुर आ जाएंगे। 

गर्मी से हाल बेहाल : छत्तीसगढ़ में आज से फिर तापमान में वृद्धि होगी। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। पिछले 24 घंटो में दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा गर्म रहा है। दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर 36.2, बिलासपुर 33, अंबिकापुर 33.8, जगदलपुर 40.2, राजनांदगांव 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

5379487