रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में राज्य संपरीक्षा विभाग द्वारा किए गए ऑडिट में बड़ी संख्या में घपले-घोटले, अनियमितता और गड़बड़ियों को लेकर आपत्तियां सामने आने के बाद जब इनके बार में निकायों से जवाब तलब किया गया, तो आधी-अधूरी और अस्पष्ट जानकारियां दी गई। इस मामले को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गंभीरता से लिया है और संबंधित निकायों को चार दिनों में सही-सही जानकारी देने का आदेश जारी किया है।
ये है मामला
छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा द्वारा अंकेक्षित स्थानीय नगरीय निकायों, पंचायत राज संस्थाओं, अनुदान प्राप्त एवं अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं का वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 जुलाई 2025 सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर रखा गया है। इसके मुताबिक स्थानीय नगरीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति द्वारा लिए गए निर्णयानुसार प्रतिवेदन में लेखा आपत्तियों का परीक्षण किया जाना है। लेखा आपत्ति से संबंधित जानकारी इस कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे।
आडिट में सामने आई थीं ये गड़बड़ियां
राज्य संपरीक्षा विभाग द्वारा किए गए आडिट की रिपोर्ट की जो मुख्य निष्कर्ष सामने आए हैं वे इस प्रकार हैं। आंतरिक नियंत्रण प्रणाली सहित विद्यमान, प्रणाली की खामियां, प्रणालियों और प्रक्रिया का अनुसरण करने में विफलता, व्यक्तिगत रूप से विफलता, घाटा, कम मूल्यांकन, कम उद्धरण की राशि के मामले शामिल हैं।
इन निकायों को देनी होगी सही जानकारी
इस मामले को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संबंधित निकायों के आयुक्त, व सीएमओ को सही जानकारी देने का आदेश जारी किया है। जिन निकायों की जानकारी सही नहीं पाई गई है उनमें ये निकाय शामिल हैं। नगर पालिक निगम धमतरी, रायपुर, बीरगांव, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अम्बिकापुर, कोरबा रायगढ़, चिरमिरी। नगर पालिका परिषद नवापारा, बागबहरा, सिमगा, नेवरा, बैकुण्ठपुर, महासमुंद, सक्ती, कोंडागांव, भाटापारा, सुकमा, किरंदुल, चांपा।
बड़े बचेली, रतनपुर, डोंगरगढ़, मंदिर हसौद, दीपिका, खरसिया, बोदरी, खैरागढ़, जांजगीर-नैला, नारायणपुर, सारंगढ़ एवं नगर पंचायत राजिम, लवन, फरसगांव, चारामा, बगीचा, कोतबा, किरोडीमल नगर, घरघोड़ा, माना-कैंप, कोरों, केशकाल, शिवरीनारायण, लैलूंगा, नरहरपुर, कसडोल, डभरा, नवागढ़ (ब), जैजैपुर, गौरेला, मल्हार, सारागांव, प्रेमनगर, भखारा बरमकेला, नवागढ़ (ज), राजपुर, छुरिया, रहौद, गुण्डरदेही, मटगाव, धरमजयगढ़, पुसौर, कुस, चन्द्रखुरी, कटघोरा, देवकर, गीदम, बिलाईगढ़, सरिया शामिल है।











