Logo
Delhi Murder Case: दिल्ली के बवाना में सोमवार को बिजनेसमैन वैभव गांधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। गैंग के दो लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली के बवाना में एक युवा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। अब इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। इस गैंग से जुड़े रणदीप और अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। बता दे कि सोमवार को दिन दहाड़े बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में अज्ञात हमलावरों ने एक 35 साल के प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

आज रणदीप मलिक और अनिल पंडित की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया और लिखा कि, जय महाकाल...जय श्री राम, राम राम सभी को जो आज बिजनेसमैन वैभव गांधी की दिल्ली बवाना के सेक्टर 4 में हत्या हुई है। यह हत्या मैंने यानी कि रणदीप मालिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है। उन्होंने आगे लिखा कि जहां हमने कॉल की यह वहां एंट्री कर रहा था। इसलिए हम लोगों ने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया और सभी कान खोलकर सुन लो अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की तो बिना कॉल किए ही मरवा देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के बवाना सेक्टर 4 के इंडस्ट्रियल एरिया में तीन से चार हथियार बंद बाइक सवारों ने प्लास्टिक कारोवारी वैभव गांधी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। घायल अवस्था में व्यापारी को आनन-फानन में दोपहर करीब 1 बजे महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप में हुई है और फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

5379487