टेकचंद कारड़ा - तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर के सरगांव क्षेत्र से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी की रस्में बीच में छोड़कर परीक्षा हॉल पहुंचकर शिक्षा को प्राथमिकता दी। BA फाइनल ईयर की छात्रा चंचल मानिकपुरी ने यह साबित कर दिया कि जिम्मेदारी और सपनों के बीच संतुलन बनाना संभव है।
सरगांव क्षेत्र के लोहदा गांव में शुक्रवार रात मानिकपुरी परिवार में बारात घठोलीपारा (कुकुसदा) से आई। शादी की रस्में देर रात तक चलती रहीं और शनिवार सुबह 7 बजे तक वैवाहिक कार्यक्रम पूरा नहीं हो पाया था। इसी बीच दुल्हन की बीए तृतीय वर्ष राजनीति विज्ञान की परीक्षा भी सुबह 7 बजे निर्धारित थी।
#मुंगेली की दुल्हन चंचल मानिकपुरी ने शादी की रस्मों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बीए राजनीति विज्ञान की परीक्षा देकर शिक्षा के प्रति मिसाल पेश की।@MungeliDist #BrideChanchalManikpuri #ExamMidMarriage pic.twitter.com/MgitGLhkoY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 31, 2026
दुल्हन ने शिक्षा को दी प्राथमिकता
दुल्हन चंचल मानिकपुरी, पिता शिशुपाल मानिकपुरी, निवासी लोहदा (सरगांव), ने बिना किसी हिचक के परीक्षा देने का निर्णय लिया। समय पर परीक्षा पहुँचने के लिए वह चंचल संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय, सरगांव पहुंचीं और अपनी राजनीति विज्ञान की परीक्षा सफलतापूर्वक दी।
परिवार और बारात ने किया निर्णय का सम्मान
लड़का प्रवीण मानिकपुरी, ग्राम घठोलीपारा (कुकुसदा), तथा दोनों परिवारों ने चंचल के निर्णय का समर्थन किया। विवाह कार्यक्रम परीक्षा के बाद पुनः प्रारम्भ हुआ, और सभी ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की इस पहल की सराहना की।
युवाओं के लिए मिसाल
परीक्षा दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को चंचल ने यह साबित किया कि शिक्षा और दायित्व को साथ लेकर चलना पूरी तरह संभव है। यह घटना युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।










