Logo
मैनपाट महोत्सव में लोकप्रिय गायक आयुष नामदेव ने अपनी पूरी सियाधेश म्यूजिक बैंड के साथ मंच संभाला और अपने सुरों से ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में उत्सव का उल्लास छा गया।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक आयुष नामदेव ने अपनी पूरी सियाधेश म्यूजिक बैंड, रायपुर के साथ मंच संभाला और अपने सुरों से ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और मधुर आवाज़ ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। 

आगामी आयोजनों में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां 
महोत्सव के आगामी आयोजनों में देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों की भी भव्य प्रस्तुतियां होंगी। जिनमें प्रमुख रूप से भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के चर्चित गायक व कलाकार मनोज तिवारी, बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका अलका चंद्राकर तथा लोकप्रिय गायक सुनील सोनी अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। इनके आगमन से मैनपाट महोत्सव का आकर्षण और भी बढ़ गया है।  

Singer Ayush Namdev performing at Mainpat Mahotsav
मैनपाट महोत्सव में प्रस्तुति देते गायक आयुष नामदेव 

मैनपाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन 
मैनपाट महोत्सव 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और पर्यटन गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।

5379487