haribhoomi hindi news
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शनिवार को कवर्धा में आयोजित सभा स्थगित हो गई है। शाह का दौरा रद्द होने की सूचना आ गई है। अब एमपी के सीएम सभा को संबोधित करेंगे।

रायपुर- कवर्धा। लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कवर्धा में सभा रखी थी। लेकिन शुक्रवार की शाम उनका दौरा स्थगित होने की सूचना आ गई। अब श्री शाह की जगह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 अप्रैल को दोपहर 11:00 बजे सरदार पटेल मैदान कवर्धा में लोकसभा सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित।  

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव की बिगुल बजने के बाद सभी दल के नेता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। वही राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा विधानसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह कवर्धा पहुँचने वाले थे। कवर्धा में सरदार पटेल मैदान में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजनों की आने की उम्मीद जताई जा रही थी। गृह मंत्री अमित शाह बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। सभा की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया था निरीक्षण। इन नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे।

patra
7