राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पावर प्लांट हादसा का नया वीडियो सामने आया है। इस भीषण हादसे में अब तक 24 मजदूर की हो मौत गई है। अभी 11 घायल मजदूरों का अभी भी चल रहा है। 14 अप्रैल को बॉयलर ट्यूब फटने से बड़ी घटना हुई थी।
रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 22 से बढ़कर 23 पहुंच चुकी है। रायपुर अस्पताल में भर्ती एक और श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती श्रमिक सुब्रोतो जेना की भी इलाज के दौरान मौत हो गई और राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की भी मौत हो गई है। इसके अलावा शेष घायलों का अलग-अलग जगहों पर उपचार चल रहा है, जिनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मजदूर की हो मौत गई है। 14 अप्रैल को बॉयलर ट्यूब फटने से बड़ी घटना हुई थी। pic.twitter.com/o4JxenBLQt
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 19, 2026
14 अप्रैल को हुआ था हादसा
गौरतलब है कि, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत सिंघीतराई में संचालित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे भीषण हादसा हो गया था। यहां बॉयलर का प्रेशर पाइप अचानक फट गया जिससे उसमें प्रवाहित तकरीबन 600 डिग्री सेल्सियस तापमान में खौल रहे पानी और भाप का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। ऐसे में वहां अफरातफरी मच गई और घटना में बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारी झुलस गए। प्रेशर पाइप फटने के बाद खौलते पानी और भाप का गुबार पूरे एरिया में फैल गया, झुलसने से घटना स्थल पर ही श्रमिकों की मौत हो गई।
सक्ती जिले के वेदांता थर्मल पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मजदूर की हो मौत गई है। 14 अप्रैल को बॉयलर ट्यूब फटने से बड़ी घटना हुई थी। pic.twitter.com/ry5LT2z2e3
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 19, 2026








